पीएम श्री सेजस धरमपुरा के प्राचार्य देवराजन सेवानिवृत, दी गई भावपूर्ण विदाई

0 कार्यक्रम में मौजूद रहे डीईओ बीआर बघेल 
जगदलपुर। पीएम श्री सेजस धरमपुरा में प्राचार्य एसके देवराजन की सेवानिवृत्ति पर भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन पूरे सम्मान एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसके देवराजन स्वयं रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी बालिराम बघेल उपस्थित रहे। अतिथि एसएमसी अध्यक्ष मानिकराम पंत थे।

विशेष उद्बोधन अंबिका ध्रुव, अर्चना सिंह, जुलिता तिग्गा, कविता नेताम एवं विभा द्वारा दिया गया। वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में प्राचार्य श्री देवराजन के लंबे कार्यकाल, उनके अनुशासन, अनुभव, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण एवं विद्यालय के शैक्षणिक उन्नयन में दिए गए अतुलनीय योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्री देवराजन का कार्यकाल सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। अभिनंदन पत्र का वाचन उमा साहू एवं निलेश साहू द्वारा किया गया। अभिनंदन पत्र में प्राचार्य श्री देवराजन के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं विद्यालय विकास में उनके योगदान को विस्तार से उल्लेखित किया गया है।

इस अवसर पर मंजू सिंह द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों को भाव विभोर कर दिया। मंजू, हेमलता, सिया ने भी मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में शिक्षक सुशील साहू का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन यास्मीन नेताम एवं सरला रथ ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में हेमंत वाल्दे, ओमेश ठाकुर, विकास बोरकर, प्रदीप झा, युधिष्ठिर पांडे, मनोज माथुर, दीपाली बर्मन, उर्मिला ठाकुर, स्मृति कश्यप, होलेद्री भंडारी, पुष्पलता नाग, सरिता सिंह, परवीन महतो, नेहा बघेल, शेरोन खलको, सीमा राय, आदित्य देव मिश्रा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शाला परिवार का विशेष सहयोग एवं सहभागिता रही। समारोह के अंत में प्राचार्य एसके देवराजन ने सभी अतिथियों, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्होंने सभी को सदैव अनुशासन, मेहनत एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *