हेल्थ केयर में ट्रेंड हुए बकावंड हायर सेकंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स

0 पूरी की दस दिवसीय हेल्थ केयर इंटर्नशिप 
0 सीएसी बकावंड में छात्रों ने सीखा बीपी नापना, इंजेक्शन लगाना और आयुष्मान कार्ड बनाना 
बकावंड। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकावंड में व्यावसायिक शिक्षा एवं स्किल ट्री के अंतर्गत संचालित हेल्थ केयर एवं आईटी पाठ्यक्रम के 11वीं और 12वीं के छात्रोंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में 10 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलता पूर्वक पूर्ण किया। इंटर्नशिप के दौरान हेल्थ केयर के विद्यार्थियों को अस्पताल की प्रायोगिक ट्रेनिंग दी गई।
इंटर्नशिप के दौरान छात्रों ने बीपी नापना, रिकॉर्ड करना, ब्लड सैंपल लेना, ओपीडी कार्ड बनाना, आयुष्मान कार्ड बनाना इंजेक्शन के प्रकार और सही ढंग से लगाने की प्रक्रिया, घाव की ड्रेसिंग मरीज को एडमिट करने की प्रक्रिया सीखी। इंटर्नशिप पूर्ण होने पर सभी छात्रों को प्रोत्साहन राशि और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्राचार्य हेमंत देवांगन, व्याख्याता विनायक सिंह, दिनेश बचवानी, हेल्थ केयर प्रशिक्षक अक्षय कुमार बंजारे और आईटी प्रशिक्षिका निमिता साहू उपस्थित रहे। प्राचार्य हेमंत देवांगन ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल देना है। सीएचसी में 10 दिन काम करके हमारे छात्र अब बेसिक हेल्थ केयर में सक्षम हो गए हैं। ये बच्चे भविष्य में नर्स, लैब टेक्नीशियन, आयुष्मान मित्र बन सकते हैं। छात्र छात्राओं ने कहा कि पहले हम सिर्फ किताब में इंजेक्शन के बारे में पढ़ते थे, अब खुद लगाना सीख गए। ओपीडी में बैठकर मरीज का कार्ड बनाया आत्मविश्वास बढ़ा है 12वीं की छात्रा ने कहा कि बकावंड के लिए गर्व की बात कि हमारा स्कूल बच्चों को स्किल्ड बना रहा है। ये बच्चे ही कल बस्तर का भविष्य बदलेंगे। स्किल योजना तहत राज्य सरकार की व्यावसायिक शिक्षा योजना के तहत 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को हेल्थ केयर, आईटी, एग्रीकल्चर, रिटेल जैसे ट्रेड में ट्रेनिंग दी जाती है ताकि 12वीं के बाद रोजगार या स्वरोजगार मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *