रायपुर/अभनपुर। क्षेत्रीय विधायक इंद्र कुमार साहू की 26वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर पत्रकार ईश्वर साहू, खोरठा मंडल अध्यक्ष किशोर साहू एवं नयापारा मंडल अध्यक्षने विधायक इंद्रकुमार साहू से मिलकर उन्हें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं और ज्वलंत मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। विधायक इंद्र कुमार साहू ने ने कहा कि आजादी के आठ दशक बाद भी क्षेत्र के ग्रामीण रंग मंच और सामाजिक भवन की मांग कर रहे हैं। इन दोनों मांगों की पूर्ति के साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास की कार्ययोजना बनाकर काम करने की आवश्यकता है। इस दिशा में मै लगातार प्रयासरत हूं। विधायक श्री साहू ने कहा मेरी प्राथमिकता गांवों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की है।