रायपुर। प्रदेश अपराध का गढ़ बन चुकी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि लूट, चाकूबाजी, हत्या, चोरी, बलत्कार की घटनाये प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। राह चलते लोगों को चाकू मारा जा रहे, मासूम बच्चियों से दुराचार हो रहा, महिलाएं सुरक्षित नहीं है, हर आदमी खौफ में जी रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि पिछले दो वर्षो में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। लूट, हत्या, बलात्कार, चाकूबाजी की घटनाओं के कारण पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल है। छत्तीसगढ़ देश का ऐसा अकेला राज्य है, जहां पर कलेक्टर, एसपी कार्यालय जला दिया गया, अपराधी को गांव वालो ने उसके घर में जिंदा जला दिया, एसडीएम को जनता मारने दौड़ा दिया उसे जान बचाकर भगाना पड़ा। राज्य की राजधानी में ढाई साल में गोलीबारी की घटना हो गयी, राज्य में मासूम बच्चियां महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हर दिन 8 बलात्कार और हर दूसरे दिन 3 सामूहिक दुराचार की घटनाएं हो रही है। राजधानी चाकूपुर बन गया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कमिश्नरेट लागू कर दिया लेकिन कोई भी प्रभाव अपराधियो पर पड़ते हुये नहीं दिख रहा है। कमिश्नरी प्रणाली लागू कर के शहर में एक आईजी, एक डीआईजी, एक एसपी, तीन एडिशनल एसपी की तैनाती कर दी गयी है। लेकिन थानो में मैदानी अमले की कमी आज भी है। जिसके कारण पुलिस अपराध को नियंत्रित नहीं कर पा रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सत्ता रूढ़ दल के नेता पुलिस के कालर पकड़ रहे है, टीआई के कालर पकड़ रहे है, सिपाहियो के साथ गाली गलौज की जा रही है, वर्दी उतरवाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस का मनोबल टुटा हुआ है और यही कारण है कि राजधानी में अपराधियो के हौसले बढ़े हुये है और लगातार कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बद्दतर होते जा रही है।