गोठान में क्यो? आबकारी मंत्री को अपने बंगला और भाजपा कार्यालय में शराब दुकान खोलना चाहिये – धनंजय सिंह

रायपुर। राजनांदगांव के घुमका गौठान में शराब दुकान खोलने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार को शराब दुकान खोलने जगह कम पड़ रही है तो उन्हें आबकारी मंत्री के सरकारी बंगला और भाजपा कार्यालयों में दुकान खोलना चाहिये, कम से कम गोठनों को छोड़ देते। गौठान में शराब दुकान खोलना क्या यही भाजपा की गौ सेवा है? गौठान जहाँ कांग्रेस सरकार में पशुधन संरक्षण नस्ल सुधार दुग्ध उत्पादन का केंद्र था। भाजपा उन गौठानो के खिलाफ हमेशा रही है, विपक्ष में रहते गौठानो के खिलाफ दुष्प्रचार किया और सत्ता मिलते ही गोठनों में तालाबंदी कर पशुधन को खदेड़ा दिया। अब गोठनों में शराब दुकान खोलकर अपनी मदिरा प्रेम को प्रदर्शित कर रही है, यही भाजपा का असली चरित्र है। भाजपा सरकार की शराब की कमाई की भूख ने गौ धन को भी सड़को में भटकने भूखे मरने दुर्घटना का शिकार होने मजबूर कर दिया है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा चुनावी गौ सेवक है वोट के लिए गौ माता की जयकारा लगाती है और सत्ता मिलने पर बीफ कम्पनियों से करोड़ो रुपया चंदा लेती है। ढाई साल की सरकार में प्रदेश में गौ तस्करी बढ़ी है दुर्घटनाओं में हजारों पशुधन की मौत हुई है। अब गोठनों में शराब दुकान खोल दिया गया। गोठान जहां पहले दूध मिलता था अब वहां शराब परोसी जा रही है। शराबबंदी की मांग करने वाली भाजपा अब जगह-जगह शराब दुकान खोल रही है, ज्यादा से ज्यादा शराब बेचने की नीति बना रही है, सिर्फ काली कमाई के लिए। भाजपा का मकसद प्रदेश को नशागढ़ बनाना है, ये बेहद चिंताजनक है। गोठान में खोले गये शराब दुकान तत्काल बंद किया जाये। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही हो। आबकारी मंत्री इस अपराध के लिये माफी मांगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *