बकतरा में नई कृषि साख समिति का शुभारंभ…

रायपुर/अभनपुर। विधान सभा क्षेत्र अभनपुर के ग्राम बकतरा में नवीन कृषि साख सहकारी समिति का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आज पूरे छत्तीसगढ़ में 515 नई सहकारी समितियों का शुभारंभ किया गया। अभनपुर के बकतरा में भी नवीन प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति का शुभारंभ हुआ। इस नई समिति में तीन ग्राम बिरोदा, झांकी और बकतरा शामिल हैं। तीन गांवों के लिए नवीन समिति खुलने से किसानों में भारी उत्साह है। विधायक इंद्र कुमार साहू ने नई सोसायटी खुलने पर किसानों को बधाई दी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, सहकारिता सभापति चंचल दीवान, सभापति महिला बाल विकास हेमलता चंद्राकर, सरपंच बकतरा तारणी साहू, सरपंच केंद्री नेतराम साहू, प्राधिकृत अधिकारी राघवेंद्र साहू, प्राधिकृत अधिकारी राजू तरवानी, प्राधिकृत अधिकारी विजय सिन्हा, प्राधिकृत अधिकारी डॉ. लोलाराम जी, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकेश ढीढ़ी, सहकारिता सीईओ अशोक साहू, व्यवस्थापक श्री यादव, सुरज साहू, विनोद चंद्राकर, प्राधिकृत अधिकारी राजा दीवान, संतोष साहू, खुमान साहू, लेखप्रभा साहू एवं किसान व समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *