
रायपुर। युवा कैट (CAIT) द्वारा आज होटल किंग्सवे में एक भव्य बिजनेस मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक व्यापारी, उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसायी शामिल हुए।
युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष कान्ति पटेल, प्रदेश महामंत्री रतनदीप सिंह और प्रदेश कोषाध्यक्ष भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य व्यापारियों के बीच नेटवर्किंग को बढ़ावा देना, नए व्यापारिक अवसरों की पहचान करना और आपसी सहयोग को मजबूत करना रहा।
व्यापार विस्तार और वित्तीय सेवाओं पर चर्चा
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अपने विचार साझा किए और व्यवसाय विस्तार एवं नवाचार पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर AU बैंक की ओर से व्यापारियों को बिजनेस बैंकिंग, वर्किंग कैपिटल और अन्य वित्तीय सेवाओं की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिल सके।
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि आज के समय में मजबूत नेटवर्किंग और सही वित्तीय सहयोग व्यापार की प्रगति के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन व्यापारियों को बेहतर अवसर और समाधान प्रदान करते हैं।
युवा CAIT का उद्देश्य
युवा कैट नेताओं ने कहा कि संगठन लगातार व्यापारियों को एकजुट कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रहा है। ऐसे बिजनेस मीट न केवल तालमेल और विश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि नए अवसरों के द्वार भी खोलते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे व्यापारिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया। कार्यक्रम में अवनीत सिंह, कांति पटेल, रतन सिंह, विजय पटेल, विक्रांत राठौड़, विशाल वरल्यानी, राकेश गुप्ता, मनीष सोनी, अनिरब चटर्जी, खोखन कुंडू, रोनक पटेल, प्रकाश कोसरकर, अमित गुप्ता, रोहित पटेल, भावेश ठाकर, मितेश पटेल, विक्रम शर्मा, शैलेंद्र शुक्ला, हर्ष वडालिया, सुशील लालवानी, गौतम झा, रमेश पटेल, धीरज पटेल, निपेश प्रजापति, ज्योति प्रजापति, हिमांशु वर्मा, भास्कर साहू, तरनजीत सिंह, वैभव साहू, सोपन अग्रवाल, अजय प्राथ्यानी, प्रकाश जोशी, हर्षवर्धन गुप्ता, प्रकाश माखीजा, प्रिंस जैन, त्रिलोचन साहू, घनश्याम सिन्हा, सीए मुकेश मोटवानी, नरेश माखीजा, यश पटेल, गिरीश पटेल, सर्वेश दौलतानी, अमित प्रजापति, सुशील साव, अंशुल ठाकुर, मानव गुप्ता, दिलीप तिवारी, प्रियंका बिसेन, रणजीत बिसेन, कमल पटेल, शिवम पटेल, डॉ. दीक्षा कुदेसिया, सीए चिराग मारू, डॉ. प्रशांत सिंह, लवेश छाबड़ा, सुनील डेविड, अमन गोयल, ज्योति प्रजापति, सीए उत्सव सिंह, ऋषि बर्नवाल, राज खेलवानी, संतनु रॉय, अनुराजन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।