
० पश्चिमी मंडल में माधवी मंडल और पूर्वी मंडल में रेखा सिंह बनी अध्यक्ष
० संगठन को सशक्त बनाने व पार्टी की रीति नीति को आगे बढ़ाने करें कार्य : भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी तेरह मंडलों में भाजपा महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जगदलपुर पश्चिमी नगर मंडल में माधवी मंडल और पूर्वी नगर मंडल में रेखा सिंह को महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने सभी मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। नगरनार मंडल में लक्ष्मी घरत, नानगुर मंडल में करुणा कश्यप, लोहंडीगुड़ा मंडल में मंगला मुचाकी, बास्तानार मंडल में किरण पोयाम, दरभा मंडल में ललिता कश्यप, तोकापाल मंडल में बसंती कश्यप, भानपुरी मंडल में जमुना कश्यप, बस्तर मंडल में अनिता कश्यप, सरगीपाल मंडल में खेमेश्वरी कश्यप, बकावण्ड मंडल में गीता हिकमी और करपावंड मंडल में फूलमनी कश्यप को महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षों से पार्टी की रीति नीति पर चलते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के साथ लेकर पार्टी के कार्यों का जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन करने अपेक्षा की है।