रायपुर RTO में ACB की बड़ी कार्रवाई: 14 हजार रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के RTO कार्यालय में ACB की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन ने फाइनेंस वाहन का नाम ट्रांसफर कराने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

जैसे ही आरोपी ने 14 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद RTO कार्यालय में हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि आरोपी चोला मंडलम फाइनेंस की गाड़ी के दस्तावेज तैयार करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *