तीनों चुनावी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी – दीपक बैज

रायपुर। असम, केरल और पांडिचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में प्रचंड बहुमत का दावा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि तीनों ही राज्यों में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है, आम जनता का स्पष्ट रुझान कांग्रेस के पक्ष में है और इन तीनों राज्यों में ही कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के अहंकार को इन राज्यों की जनता ने मुंहतोड़ जवाब देने का मन पहले ही बना लिया था, जनता का रुझान कांग्रेस के साथ है और परिणाम भी उसी के अनुरूप आयेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत और उनकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत सामने आए हैं। असम की जनता उन्मादी भाषणों, धनबल और प्रशासनिक आतंक से ऊब चुकी है, असम में बदलाव के लिए, सत्ता परिवर्तन के लिए जनता उमड़ चुकी है। हेमंता बिसवा सरमा की बौखलाहट और अभद्र भाषा का प्रयोग इस बात का प्रमाण है। भ्रष्टाचारी तानाशाह अब बच नहीं सकते।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि केंद्र की सरकार, अमित शाह और निर्वाचन आयोग भी मिलकर अब असम में बदलाव को रोक नहीं पाएंगे। लोकतंत्र और संविधान विरोधी ताकतों को उखाड़ फेंकने के लिए असम की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है, भ्रष्टाचार, नफ़रत की राजनीति और भू माफियाओं के आतंक का अंत सुनिश्चित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *