पिकअप पलटने से 37 ग्रामीण घायल…


जगदलपुर। बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा इलाके से भीषण सड़क हादसा हो गया है। पिकअप वाहन पलटने से 37 ग्रामीण घायल हो गए हैं। ये ग्रामीण विवाह समारोह से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार पिकअप पर सवार ग्राम सिरिसगुड़ा के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घोटिया चौकी अंतर्गत ढाबामारी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पिकअप में सवार ग्रामीण दुर्घटना का शिकार हो गए. इसके बाद हादसे में घायल ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।कुल 37 लोगों के घायल होने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *