सीसीएसएच में हुई पहली ऑर्थो सर्जरी, डायलिसिस भी जल्द

0  पेशेंट एडमिशन की दे रहे हैं व्यापक सुविधाएं 
जगदलपुर। कांटिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल में बुधवार को ऑर्थोपेडिक्स में पहली सर्जरी हुई। यहां पर मरीज की हिप जॉइंट सर्जरी हुई। इस ऑपरेशन को आर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ पुष्पेंद्र राठौर ने अंजाम दिया।
ऑपरेशन के बाद मरीज का स्वास्थ्य तेजी से सुधार पर है। उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इस उपलब्धि पर हॉस्पिटल के महाप्रबंधक कल्पतरु साहू ने डॉक्टर, नर्सिंग स्टॉफ को शुभकामनाएं दी हैं।कांटिनेंटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बस्तर के मरीजों के लिए डाईलिसिस की सुविधा भी जल्द शुरू हो जाएगी। इसके लिए नेफ्रोलॉजी चिकित्साक नियुक्त हो गए हैं। उनकी यूनिट अब पूरी तरह सुसज्जित हो गई है। इसके साथ ही अब आरथो, गेस्ट्रो, यूरो, न्यूरो सर्जन की सिटिंग लगातार हो रही है। इनसे संबंधित शिकायत वाले मरीजों को एडमिट कर उपचार शुरू हो गया है। मरीजों के परामर्श और जांच सहित बेहतर उपचार की अन्य सुविधाएं शासन के द्वारा रियायत दर पर देने प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *