शराबबंदी छोड़ भाजपा सरकार शराब की कमाई बढ़ाने में लगी – कांग्रेस

० शराब के दाम बढ़ाना एवं प्लास्टिक के बोतल में शराब बेचना गलत

रायपुर। शराब की कीमतें बढ़ाने और शराब को प्लास्टिक की बोतल में बेचने के निर्णय का कांग्रेस ने विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शराब के दाम बढ़ाना एवं प्लास्टिक के बोतल में शराब बेचना गलत है। भाजपा की सरकार शराब की काली कमाई करने में लगी हुई है। जनता को लूटने का प्रयास सरकार के द्वारा किया जा रहा है। भाजपा सरकार पहले तो लोगों को शराबी बनाया गया, शराब की लत लगाया गया, शराब की खपत बढ़ाई गयी, लोग शराब पीने लगे तो शराब के रेट बढ़ाकर जनता को लूटने लगे। 5 साल तक शराबबंदी की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी मुनाफा कमाने के लिये प्लास्टिक की बोतल में शराब बेचने जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्लास्टिक की बोतल में शराब बेचने से प्लास्टिक का दुष्प्रभाव स्वास्थ में पडे़गा ही और प्लास्टिक की बोतल में शराब बिकने से कैंसर जैसे घातक बीमारी भी हो सकती है। 5 साल तक शराबबंदी की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी जनता को लूटकर शराब से काली कमाई करके अपने जेब भरने में लगे हुये है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 5 सालो तक विपक्ष में रहकर शराबबंदी की बड़ी-बड़ी बात करने वाली भाजपा सरकार में आने के बाद शराब की काली कमाई में लग गई है। विपक्ष में रहकर शराब को लेकर तत्कालीन सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाली भाजपा की सरकार प्रदेश में शराब की खपत बढ़ाने की प्रयास में रोज नये प्रयोग कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा सरकार से पूछा कि –

ऽ भाजपा बताये छत्तीसगढ़ में शराब बंदी कब लागू होगी?

ऽ शराब पीने के लिये शराब दुकानों के बगल में एयर कूल्ड अहाते क्यों खोले गये?

ऽ सरकार ने ढाबों एवं रेस्टोरेंट में शराब बिक्री करवाने का निर्णय क्यों लिया?

ऽ बार में 18 वर्ष से कम आयु के लोगों का प्रवेश वर्जित रहता है, ढाबों एवं रेस्टोरेंट में तो बच्चे भी जाते है क्या सरकार वहां बच्चों को भी शराब परोसेगी?

ऽ मनपसंद एप सरकार ने क्यों बनाया गया, यह शराब की बिक्री बढ़ाने का तरीका नहीं है?

ऽ विगत 11 महिनों में 2-2 बार शराब की कीमतें बढ़ाये, 3-3 बार शराब क्रय की नीति बदली फिर भी अवैध बिक्री को संरक्षण देने का कारण क्या है?

ऽ प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी दुकानों में प्रति पेटी 200 रू. देकर कोचियों शराब क्यों उपलब्ध कराई जा रही है?

ऽ भाजपा 700 शराब दुकानों को कंपोजिट के नाम पर दुगना क्यों कर दिया?

ऽ भाजपा सरकार बनने के बाद 63 दुकाने नई खोली गयी तथा इस वर्ष 35 दुकान और बढ़ा दिया, क्या यही भाजपा की शराबबंदी है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *