० रंगदारी मांगने वाला बदमाश और चोरी का आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में गुंडागर्दी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोहल्ले में रहने वाले गोल्डी राय द्वारा उसके घर की खिड़की के दरवाजे को तोड़कर घर में रखे 6 हजार 300 रु को चोरी कर ली गई है। एक अन्य प्रकरण में एक महिला ने थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई कि नयामुंडा तिरंगा चौक निवासी आशीष कश्यप उर्फ आशु ने उसके घर में आकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। प्रार्थिया द्वारा मना करने पर अश्लील गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। आरोपी ने चाकू दिखा कर डराया धमाकाया भी। रिपोर्ट पर थाना बोधघाट में दो अलग अलग अपराध क़ायम कर तत्काल पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई हेतु टीम तैयार की गई। टीम ने दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक ललित सिंह, लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र राय, प्रधान आरक्षक मयाराम कश्यप, प्रकाश मनहर, आरक्षक होरीलाल आर्मो, कामदेव दर्रो, दीपक यादव, रामचंद्र साहू का योगदान रहा।