० भाजपा संगठन के बड़े पदाधिकारीयो को बचाने 1500 करोड़ मामले में निर्दोष पर कार्यवाही
रायपुर। 1500 करोड़ रु की लेंन देन वीडियो पर असल आरोपी को बचाने निर्दोष पर कार्यवाही करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा असल आरोपी भाजपा कद्दावर नेता एवं बाहर से आये नेता के द्वारा दिल्ली के बड़े नेता से 1500 करोड़ रु. की मांग करने का वीडियो बनवाकर जारी किया गया था। ये जांच भी खुलासा हुआ।पकड़े गये आरोपी का सम्बंध भी इन्ही नेताओ से निकला एवं आरोपियों के द्वारा ही भाजपा एवं मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया को हैंडल करने की जानकारी भी सामने आयी है। आरोपियों ने स्वीकार भी किया बड़े नेताओं के कहने पर ही उनके द्वारा ही रॉ मटेरियल देकर वीडियो बनवाया गया है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो गया है। फिर असल आरोपी भाजपा के बड़े नेताओं पर कार्यवाही क्यो नही हुई? निर्दोष लोगों पर कार्यवाही कर बड़े लोगो को क्यों बचाया जा रहा है?
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार में प्रदेश दिल्ली गुजरात वाले नेताओं का चारागाह बन गया है। भाजपा के बड़े नेता जिन्होंने ये वीडियो बनवाया वही लोग डील करते थे। 1500 करोड़ रु. की मांग की जानकारी उन्ही नेताओ के पास थी। ऐसे में कार्यवाही से बड़े नेताओं को बचाना इस बात का प्रमाण है दाल में कुछ काला नही बल्कि पूरी दाल काली है। प्रदेश से काली कमाई कर कुर्सी का फीस चुकाया जा रहा है। इस मामले की जांच ईडी से करवाया जाना चाहिए।ये मनी लांड्रिंग एवं भ्रष्टाचार का गंभीर मामला है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 1500 करोड़ मामले में पुलिस में दर्ज एफआईआर को ईडी ईसीआईआर बनाकर मामले की जांच करे। भाजपा के बड़े नेताओं को हिरासत में लिया जाये। निर्दोष लोगों को तत्काल रिहा किया जाये। भाजपा सरकार पावर का गलत इस्तेमाल करना बंद करे।