काउंसिलिंग के जरिए पूरी हो पदास्थापना प्रक्रिया : सीजीटीए

0  पदोन्नत शिक्षकों की तैनाती को लेकर वन मंत्री से मिले टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी 

जगदलपुर। बस्तर संभाग की प्राथमिक शालाओं के प्रधान अध्यापकों की पदोन्नति पश्चात पदस्थापना संबंधी प्रक्रिया काउंसिलिंग से इस माह पूर्ण करवाने हेतु छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने केदार कश्यप से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री श्री कश्यप को बताया कि रायपुर और दुर्ग संभाग में पदोन्नति व पदस्थापना आदेश जारी किए जा चुके हैं, जबकि बस्तर संभाग में पदस्थापना प्रक्रिया अभी लंबित है। पदस्थापना प्रक्रिया को इस माह ही पूर्ण करवाने का आग्रह शिक्षा मंत्री से करने की अपेक्षा पदाधिकारियों ने की। जिस पर त्वरित पहल करते हुए से मंत्री श्री कश्यप ने ने उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय अशोक नारायण बंजारा एवं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से दूरभाष पर चर्चा की और अविलंब इस लंबित प्रक्रिया को काउंसिलिंग के माध्यम से पूर्ण करने हेतु संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर एचआर सोम से भी बात की। सौजन्य मुलाकात में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोंडागांव जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह, जिला पदाधिकारी धनश्याम नाग, लखीराम बघेल, शिशिर दुबे, संतूराम वट्टी, केशव पटेल, रमेश पाण्डेय, राजूराम मरकाम , सुंदर लाल बघेल एवं राजूराम सिन्हा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *