आईजी रतन लाल डांगी निलंबित…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी आईजी आईपीएस रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके आपत्तिजनक फोटो और सामग्री के सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद की गई। गृह (पुलिस) विभाग, छग शासन ने इसे गंभीर प्रशासनिक अनुशासन की आवश्यकता के तहत लागू किया है।

पद का दुरुपयोग और नैतिकता के उल्लंघन के आरोप

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि रतन लाल डांगी ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार नहीं किया और उनके आचरण में नैतिकता और सेवा नियमों का उल्लंघन देखने को मिला। उन पर पद के प्रभाव का दुरुपयोग करने और स्थापित सामाजिक मानकों को तोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं।

आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि उनकी गतिविधियां सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुईं, जिससे पुलिस विभाग की छवि को भारी क्षति पहुँची। इस आधार पर उनके खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

निलंबन और जांच प्रक्रिया

आईजी रतन लाल डांगी को फिलहाल नवा रायपुर पुलिस मुख्यालय में निलंबित रखा गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। आदेश के अनुसार, इस अवधि में उन्हें सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने की अनुमति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *