जगदलपुर की सड़कों पर श्रीराम का जोश, विधायक ने बढ़ाया उत्साह!

जगदलपुर। श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर आज विश्व हिंदू परिषद और श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा बाईक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जगदलपुर के लोकप्रिय स्थानीय विधायक और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भगवा ध्वज लहराते हुए किया। बाईक रैली शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगड़ तक पहुंची। मार्ग में रैली दंतेश्वरी मंदिर, मितली चौक, संजय मार्केट, अग्रसेन चौक, पीजी कॉलेज, गीदम रोड, कलेक्ट्रेट और कोतवाली से होकर गुजरी। रैली में विधायक किरण सिंह देव भी बाइक पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए नजर आए।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी, विभाग सह मंत्री श्रीनिवास रेड्डी, रामजन्म उत्सव के अध्यक योगेंद्र कौशिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और श्रीराम जन्मोत्सव समिति की उपाध्यक्ष ज़बीता मंडावी, जिला मंत्री नवीन देवांगन, बजरंग दल के विभाग संयोजक सिकंदर कश्यप, संयोजक विष्णु ठाकुर, तथा अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नौजवान उपस्थित रहे।

रैली के समापन पर मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगड़ में हनुमान चालीसा पाठ, मां दंतेश्वरी की आरती और प्रसाद वितरण किया गया। श्रीराम जन्मोत्सव समिति की उपाध्यक्ष ज़बीता मंडावी ने कार्यक्रम सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया और धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने का आव्हान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *