रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वन्दना राजपूत ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री चुनावी राज्यों में, सरकार भगवान भरोसे है। छत्तीसगढ़ का खजाना का उपयोग चुनावी राज्यों में, चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए किया जा रहा है। राज्य के संसाधनों का उपयोग विकास के बजाए भाजपा चुनावी राज्यों के ज़रूरतों के लिए उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण प्रदेश के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वित्त मंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित अनेकों महत्वपूर्ण मंत्री बोरिया बिस्तर ले करके कई दिनों से असम और बंगाल में चुनावी प्रचार में व्यस्त हो गए हैं और इधर प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं को लेकर के हलाकान, परेशान हैं। रसोई गैस की कमी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है, कई परिवारों में तो रोज़ी-रोटी का संकट छा गया है। होटल रेस्टोरेंट बंद होने के कारण इन लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वन्दना राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के पहले बड़े-बड़े दावे करती थी और ओपी चौधरी बेरोजगारों के साथ जा करके चर्चा करते थे और कहते थे कि हमारे भाजपा की सरकार बनने के बाद बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार दिलाने का वादा करते थे डीएड अभ्यार्थी पिछले तीन महीनों से आंदोलन कर रहे हैं, इन तीन महीनों में न ही वित्त मंत्री और न ही शिक्षा मंत्री को बीएड अभ्यार्थियों से मिलने का समय है और उधर चुनावी राज्यों में जाकर के छत्तीसगढ़ का खजाना चुनावी प्रचार-प्रसार में लुटा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वन्दना राजपूत ने कहा कि जब बेरोज़गार युवा ओपी चौधरी के पास रोज़गार माँगने जाते हैं, तो कहते हैं कि सरकार के पास इतना फंड नहीं है, लेकिन चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ के खजानों का भरपूर उपयोग किया जा रहा है।