जगदलपुर में राम नवमी पर भव्य चुनरी यात्रा और बाइक रैली, मातृशक्ति और बजरंग दल ने बढ़ाया उत्साह

जगदलपुर। राम नवमी के पावन अवसर पर नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 मार्च को विश्व हिंदू परिषद और राम जन्मोत्सव समिति द्वारा भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई।

इस यात्रा में नगर की सैकड़ों मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। काशी से लाई गई पवित्र चुनरी को बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी को अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। राम जन्मोत्सव समिति की उपाध्यक्ष जविता मंडावी ने विश्व हिंदू परिषद की ओर से समस्त मातृशक्ति का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

वहीं, 25 मार्च को दोपहर 3 बजे दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से आमंत्रण बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से नगर के प्रत्येक वार्ड और आसपास के ग्रामों में जाकर सभी सनातनों को राम जन्मोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष राम नवमी के आयोजन में बस्तर के जनजातीय समाज को विशेष महत्व दिया गया है। बस्तर की समृद्ध कला, संस्कृति और लोकनृत्य को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय नृत्य दलों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर बस्तर की जनजातीय संस्कृति की विशेष झलक देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *