जगदलपुर। ग्राम पंचायत डिभरापाल में बूथ एवं पंचायत कमेटी गठन हेतु मंडल स्तरीय बैठक आहूत की गई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तोकापाल अध्यक्ष मोतीराम कश्यप, तोकापाल प्रभारी नारायण, धरमू कश्यप, युवा काग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नफुल गौर्य मंडल अध्यक्ष संतोष कश्यप, सेंटर प्रभारी कृष्णा कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गोरख कुमार दास, मंडल अध्यक्ष फोटका दादा एवं भासो बेंजाम ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।