कृषक उन्नति योजना से मजबूत हो रहा किसान : सांसद महेश कश्यप

०  बकावंड में वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन
०  किसानों ने माना भाजपा सरकार का आभार 
०  समृद्ध किसान,सशक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प है हमारा : महेश कश्यप 
बकावंड। बस्तर जिले की बकावंड तहसील में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप थे। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान भाई बहनों की उपस्थिति रही।
इस दौरान सांसद महेश कश्यप ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के तहत समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान होली पर्व से पूर्व उनके खातों में अंतरित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में प्रदेश के 25 लाख 24 हजार 339 किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की अंतर राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की गई है। श्री कश्यप ने कहा कि बीते दो वर्षों में इस योजना के तहत 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है, जो अब बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपए हो गया है। यह निर्णय किसानों के सम्मान, आत्मनिर्भरता और समृद्धि के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शुभाऊ राम कश्यप, जनपद अध्यक्ष सोनभारी भद्रे, भाजपा जिला महामंत्री परिस बेसरा, तरुण पांडेय, धनुर्जय कश्यप, रोहित त्रिवेदी, शशिनाथ पाठक सहित जनप्रतिनिधि एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *