पद से हटाया तो छलकने लगा दर्द…

0  छात्रावास अधीक्षक खुद को बता रहे हैं पाक साफ 
बकावंड। विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत मूली के छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक रहे प्राथमिक शाला पटेल परा बेड़ा उमरगांव के प्रधान पाठक विक्रम पुजारी अपने खिलाफ प्रकाशित खबरों को लेकर कुछ पत्रकारों के साथ खुद को पाक साफ बताते फिर रहे हैं। प्रधान पाठक विक्रम पुजारी कुछ दिन पहले तक मूली के छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक थे। अनियमितता के कारण उन्हें वहां से हटाकर प्राथमिक शाला पटेल पारा बेड़ा उमरगांव के प्रधान पाठक पद पर वापस भेज दिया गया है। छात्रावास अधीक्षक छिन जाने की पीड़ा संभवतः वे सह नहीं पा रहे हैं। उन्होंने अपनी व्यथा का पत्र लिख कर अखबार के दफ्तरों में अपने सहयोगी के माध्यम से भेजा है। अब उन्हें कौन समझाए कि छात्रावास अधीक्षक पद से हटने से पूर्व उन्होंने अब तक वर्तमान अधीक्षक को पूरा हिसाब नहीं दिया है। मूली ग्राम पंचायत के सरपंच ने भी उनसे परेशान होकर उनके खिलाफ आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को पत्र लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *