
रायपुर। राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली सड़क दुर्घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। छत्तीसगढ़ क्लब के ठीक सामने स्कूल जा रहे दो निर्दोष बच्चों को ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी (क्रेन) ने अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी बच्ची गंभीर रूप से घायल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह स्कूल जाने के समय हुआ, जब दोनों बच्चे सड़क पार कर रहे थे। ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी ने उन्हें तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे सड़क पर जा गिरे। मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग इकट्ठा हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर लिया। फरार ड्राइवर की तलाश के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।