हमने ममतामयी माँ को खो दिया : देव

0 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने संवेदना व्यक्त की

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश के वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की माताजी मनकीदेवी कश्यप के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री देव ने अपने शोक संदेश में शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धेया मनकीदेवी कश्यप का देवलोक गमन मातृतुल्य ममत्व और आत्मीय स्नेह की शीतल छाँह की हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत रूप से अपूरणीय क्षति है। श्री देव ने स्व. मनकीदेवी की आत्मा को चिरशांति और सभी शोकाकुल परिजनों को धैर्य व सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना परमपिता परमेश्वर से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *