कांग्रेस पार्टी झूठ की राजनीति करने और झूठी खुशफहमी में रहने का कार्य सदैव करती रही है – नलिनीश ठोकने

0 भाजपा कार्यालय घेरने कांग्रेस को नहीं मिले कार्यकर्ता – भाजपा प्रदेश प्रवक्ता

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ की राजनीति करने और झूठी खुशफहमी में रहने का कार्य सदैव करती रही है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा कार्यालय घेराव करने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सुबह 11 बजे ही से भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में इंतजार होता रहा लेकिन संख्या बल न होने के कारण कांग्रेस पार्टी भाजपा कार्यालय के आसपास भी नहीं भटक पाई। कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रष्ट कांग्रेस नेताओं का साथ देते दिखाई नहीं पड़े। कांग्रेस पार्टी को अब किसी प्रकार से आंदोलन करने या घेराव करने के लिए कार्यकर्ता ही नहीं मिल रहे है और इसी का नतीजा रहा कि कांग्रेस पार्टी का घेराव व प्रदर्शन सुपर डुपर फ्लॉप शो रहा।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा कि कांग्रेसी ऐसा ढिंढोरा पीट रहे हैं जैसे कांग्रेस पार्टी के महान नेताओं को क्लीन चिट मिल गई है। उन्होंने कहा कि जब कुछ दिनों में दूध का दूध और पानी का पानी होगा एवं कांग्रेसी नेता जेल में होंगे तब यह कहावत इस प्रकरण में एक दिन चरितार्थ होते दिखाई देगी कि “बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *