सूरजपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: इलाज के अभाव में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां जिला अस्पताल में समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण गर्भवती महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। यह मामला लांछा गांव का बताया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण गर्भवती महिला को समय पर इलाज नहीं मिल पाया। मजबूरी में अस्पताल प्रबंधन ने महिला को अंबिकापुर रेफर कर दिया। बताया गया कि सुबह करीब 5 बजे अंबिकापुर ले जाते समय रास्ते में महिला का प्रसव हो गया, जिसमें नवजात की मौके पर ही मौत हो गई।

महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *