श्यामा देवी नर्सिंग मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

०  जॉइंट डायरेक्टर के साथ हुई स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक 
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष आलोक मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों की 8 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज कांकेर के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. विमल भगत के साथ बैठक हुई। बैठक में कांकेर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा। बैठक उपरांत संघ के प्रांत अध्यक्ष माननीय आलोक मिश्रा ने श्यामा देवी को छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांत के नर्सिंग ऑफिसर्स मोर्चा के पद पर नियुक्त किया। कार्यक्रम में संघ के बस्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय सिंह परिहार जगदलपुर, रवि ठाकुर वरिष्ठ कर्मचारी संघ नेता कांकेर, प्रदेश महामंत्री सतीश पसेरिया रायपुर, अविनाश सिंह ठाकुर उप प्रांत अध्यक्ष, गणेश जाधव पाटिल महामंत्री जिला रायपुर, रामप्रसाद दिनकर अध्यक्ष डेंटल कॉलेज रायपुर, गणेश लिमसकरे उपाध्यक्ष डेंटल कॉलेज रायपुर, चंद्रभूषण सिंह ठाकुर महामंत्री डेंटल कॉलेज रायपुर, मानसिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष रायपुर, रामा संभागीय उपाध्यक्ष बस्तर जगदलपुर, रूपेंद्र सिंह जिला शाखा अध्यक्ष जगदलपुर बस्तर, सावित्री राव सोनी नर्सिंग ऑफिसर्स मोर्चा पदाधिकारी, गीता कुर्रे नर्सिंग मोर्चा पदाधिकारी, ममता तिवारी नर्सिंग ऑफिसर्स मोर्चा पदाधिकारी कांकेर एवं सुखबाई सिन्हा, समीक्षा कलामे समीक्षा राय, नीला एरपा,धर्मलता गणपाले, हेमलता, देवकुंवर, सुप्रिया, प्रिया मरकाम, कामिनी नागेश, विष्णु सोरी एवं बड़ी संख्या में नर्सिंग सिस्टर एवं कर्मचारी उपस्थित थे। यह जानकारी वरिष्ठ कर्मचारी नेता अजय सिंह परिहार एवं श्यामा देवी नर्सिंग ऑफिसर्स मोर्चा प्रांताध्यक्ष ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *