छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, मंत्री टंकराम वर्मा का बड़ा दावा—हमारी सरकार सोने वाली नहीं, काम करने वाली है

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से नए विधानसभा भवन में शुरू होने जा रहा है और 17 दिसंबर तक चलेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सरकार विजन 2047 के अनुसार पूरी ताकत से काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार विपक्ष के सवालों के जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है और हमारी सरकार सोने वाली नहीं, काम करने वाली सरकार है।

मंत्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार के दो साल पूरे होने पर कहा कि यह अवधि उपलब्धियों और विकास की मिसाल रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कम समय में मोदी गारंटी को पूरा किया और सभी विभागों को पर्याप्त बजट मिला। उनके अनुसार, दो साल में छत्तीसगढ़ में विकास और बदलाव की गति साफ दिखाई दे रही है।

सुपर स्पेशल SIR (सिंगल इंडस्ट्रीयल रजिस्ट्रेशन) को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर मंत्री वर्मा ने करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि SIR समाज के हित में है और इसके सभी के लिए फायदे हैं। मंत्री वर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस के पास कोई ठोस कार्य योजना नहीं है। अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही पार्टी विरोध कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *