दंतेवाड़ा। एनएमडीसी के बचेली प्लांट में एक दर्दनाक हादसे में कर्मचारी शिव कुमार की मौत हो गई। घटना तब हुई जब वह डिपॉजिट नंबर-05 के स्क्रीनिंग प्लांट में ड्यूटी के दौरान अचानक कन्वेयर बेल्ट में फंस गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के तुरंत बाद बचेली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजन और कर्मचारी यूनियन ने एनएमडीसी प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना ने प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कर्मचारी यूनियन का कहना है कि यदि समय पर सुरक्षा उपाय किए जाते, तो इस त्रासदी को रोका जा सकता था। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जिम्मेदारों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करने की संभावना है।