धान खरीदी में बाधा डालने वालों पर बड़ी कार्रवाई: रायपुर में समिति प्रबंधक सहित 13 कर्मचारी बर्खास्त, कई पर FIR के निर्देश

रायपुर। धान खरीदी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले सहकारी समितियों के हड़ताली कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण (एस्मा) कानून के तहत कार्रवाई शुरू करते हुए सोमवार को विभिन्न समितियों के प्रभारी प्रबंधक सहित 13 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सिमगा प्रबंधक मंजुला शर्मा, खोखली समिति प्रबंधक राकेश कुमार टंडन, धुर्राबांधा समिति प्रबंधक मूलचंद वर्मा, रोहांसी समिति प्रबंधक धर्मेंद्र साहू और तिल्दा समिति प्रबंधक रामकुमार साहू को पद से हटा दिया गया है।

इसी तरह कसडोल विकासखंड की गिरौद समिति के विक्रेता नंद कुमार पटेल, हसुआ के गोकुल प्रसाद साहू, थरगांव के ललित साहू, कटगी के रामस्वरूप यादव, चिखली के खेलसिंग कैवर्त्य, कोसमसरा के अमित साहू, सरखोर के भीम साहू और लवन के रविकमल को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

वहीं, विकासखंड पलारी की समिति कोनारी के प्रभारी प्रबंधक राजेंद्र चंद्राकर, समिति रोहरा के कंप्यूटर ऑपरेटर बीरेंद्र साहू और समिति रिसदा के विक्रेता टीका राम वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने शाखा प्रबंधक को पत्र जारी किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आवश्यकतानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *