नेशनल पार्क के जंगलों में बड़ी मुठभेड़ — 27 लाख के इनामी 6 माओवादी ढेर, DVCM कन्ना और उर्मिला की मौत से नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। 27 लाख रुपये के इनामी 6 कुख्यात माओवादी मारे गए हैं। इनमें मोस्ट वांटेड DVCM कन्ना उर्फ बुचन्ना और पापाराव की पत्नी उर्मिला शामिल हैं। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और माओवादी साहित्य बरामद किया गया है।

यह मुठभेड़ 11 नवंबर 2025 को कांदुलनार–कचलारम और गुज्जाकोंटा के जंगलों में हुई। डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सूचना मिलने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। फायरिंग सुबह 10 बजे शुरू हुई, जो शाम तक जारी रही।

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से 6 माओवादियों के शव, ऑटोमैटिक हथियार (इंसास, 9एमएम कार्बाइन, .303 राइफल, 12 बोर बंदूक), विस्फोटक, रेडियो सेट, माओवादी वर्दी, मेडिकल सामग्री और साहित्य बरामद किए गए हैं।

मारे गए माओवादियों का विवरण और इनामी राशि

नामपदनाम / क्षेत्रइनाम राशिविवरण
DVCM कन्ना उर्फ बुचन्ना (35 वर्ष)प्रभारी, मद्देड़ एरिया कमेटी₹8 लाखगुडडीपाल निवासी, 42 आपराधिक मामले और 18 वारंट लंबित। IED ब्लास्ट, बस आगजनी, ग्रामीणों की हत्या और टावर जलाने की घटनाओं में शामिल।
DVCM उर्मिला (पत्नी पापाराव)सचिव, पामेड़ एरिया कमेटी₹8 लाखचिंतलनार निवासी, PLGA रसद प्रमुख और संगठन की सक्रिय प्रचारक। उसकी मौत से आपूर्ति तंत्र को बड़ा नुकसान।
ACM जगत तामो उर्फ मोटूमद्देड़ एरिया कमेटी₹5 लाखजांगला निवासी, नक्सली हमलों में सक्रिय भूमिका।
PM देवेसदस्य, पामेड़ एरिया कमेटी₹2 लाखमीनागट्टा निवासी, सशस्त्र कार्रवाइयों में शामिल।
PM भगतसदस्य, मद्देड़ एरिया कमेटी₹2 लाखभैरमगढ़ निवासी, क्षेत्रीय हिंसक वारदातों में लिप्त।
PM मंगली ओयामसदस्य₹2 लाखपेद्दोजोजेर निवासी, कई हमलों में शामिल।

बरामद हथियार और सामग्री

  • 2 इंसास राइफल, 5 मैगजीन, 68 कारतूस

  • 1 नौ एमएम कार्बाइन, 3 मैगजीन, 22 कारतूस

  • 1 .303 राइफल, 1 मैगजीन, 13 कारतूस

  • 1 सिंगल शॉट राइफल, 1 बारह बोर बंदूक, 8 कारतूस

  • रेडियो सेट, स्कैनर, हैंड ग्रेनेड, सेफ्टी फ्यूज, माओवादी साहित्य, मेडिकल किट और यूनिफॉर्म

कन्ना उर्फ बुचन्ना: आतंक का अंत

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कन्ना उर्फ बुचन्ना बीजापुर जिले में पिछले एक दशक से सक्रिय था और कोंगुपल्ली (2008), नुकनपाल (2016), भद्रकाली (2017), कांकेर रोडवेज़ बस आगजनी (2018), और डकैती व टावर जलाने की घटनाओं में शामिल रहा। वह ग्रामीणों की हत्याओं और शिक्षादूतों के अपहरण का भी मुख्य आरोपी था। पुलिस ने बताया कि उसकी मौत से मद्देड़ एरिया कमेटी का नक्सली नेटवर्क ध्वस्त हो गया है।

बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान की स्थिति

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 2025 में बीजापुर जिले में हुई विभिन्न मुठभेड़ों में अब तक 144 माओवादी मारे गए, 499 गिरफ्तार हुए, और 560 ने आत्मसमर्पण किया है। जनवरी 2024 से अब तक बस्तर क्षेत्र में कुल 202 माओवादी मारे गए, 1002 गिरफ्तार हुए, और 749 ने मुख्यधारा में वापसी की है। आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., डीआईजी कमलोचन कश्यप, एसपी बीजापुर डॉ. जितेंद्र कुमार यादव, एसपी दंतेवाड़ा गौरव राय, एसपी एसटीएफ स्मृतिक राजनाला और सीआरपीएफ के डीआईजी ऑप्स राकेश चौधरी ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुठभेड़ की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *