संगठन को सशक्त बनाने महती भूमिका निभायें कार्यकर्ता – भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू

० भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू का बस्तर दौरा, सभी सात जिलों में करेंगे भ्रमण, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

०  भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुये, संगठन गढ़ने बेहतर कार्य करने कहा

जगदलपुर। प्रथम बस्तर प्रवास पर पहुँचे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू का आज सोमवार को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री साहू ने सर्वप्रथम दंतेश्वरी मंदिर में मांईजी के दर्शन पूजन किये और उसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक ली और कार्यकर्ताओं को संगठन को सशक्त करने एकजुट होकर कार्य करने कहा।

भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू बस्तर अंचल के सभी सात जिलों का दौरा करेंगे और पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में ऊर्जा फूकेंगे। भाजपा जिला कार्यालय में जिला स्तरीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुये श्री साहू ने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के साथ पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के बीच जाये, उसका लाभ दिलायें। जनता की समस्याओं की निदान की सार्थक पहल करते हुये आमजन से जुड़ कर संगठन को सशक्त बनाये। संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को कर्मठता से पूरा करने की ज़िम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की है। स्वदेशी को अपनाने व आत्मनिर्भर भारत अभियान में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अपना महती योगदान दें।

बैठक का संचालन संजय चंद्राकर और आभार प्रदर्शन लच्छिन यादव ने किया। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू, प्रदेश महामंत्री डा.खिलावन साहू, निर्देश दीवान, प्रदीप देवांगन, सुरेश गुप्ता, दिगम्बर राव, मनोज पटेल, राजा यादव, रघु सेठिया, पिंटू ठाकुर, रितेश सिन्हा, रामकुमारी यादव, गोदावरी साहू, किरण दीवान, श्वेता गुप्ता, मीना विश्वकर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *