बड़ी सुस्त गति से चल रहा है अमृत भारत स्टेशन का काम

0  दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन चढ़ा लेटलतीफी की भेंट 
0 दिसंबर तक पूरा करना है कार्य, अब तक 50 फीसदी भी काम नही हुआ 
दल्लीराजहरा। बेजोड़ मजबूती, सख्त निगरानी, सुरक्षा के लिए अलग ही पहचान और खास संरक्षा और विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने वाला रेलवे विभाग इन दिनों फर्जीवाड़े में शुमार हो रहा है। रिश्वतखोरी से लेकर घटिया निर्माण अब आम बात हो चली है। हद तो तब हो रही है, जब केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘अमृत भारत योजना’ को ही पलीता लगाया जा रहा है और दल्लीराजहरा रेलवे के दल्लीराजहरा से केवटी, दुर्ग रायपुर तक के अफसर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
दल्लीराजहरा में 7.66 करोड़ की लागत का कार्य जारी है जो कि गतिशील शक्ति यूनिट के द्वारा विगत एक वर्ष से जारी है। यह है शहर के स्टेशन में चल रही घटिया निर्माण की पोल खोलने वाली ग्राउंड रिपोर्ट। रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय बनाने का दावा कर रहा है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए दम भर रहा है, विकास की डीगें हांकी जा रही है, लेकिन इसकी हकीकत क्या है, इसकी बानगी शहर के दोनों प्रमुख रेलवे स्टेशन दल्लीराजहरा, अंतागढ़, बालोद दुर्ग तक में चल रहे विकास कार्य बयां कर रहे हैं। दिसम्बर 2025 तक सौंदर्यीकरण व मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का काम हो जाना था, लेकिन अभी तक 50 फीसदी भी काम नहीं हुआ। अब दिसंबर तक काम करने का राग अलापा जा रहा है। अब तक जितना भी काम हुआ है, उसमें गुणवत्ता से जमकर खिलवाड़ किया गया है। ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे मनमाने व घटिया निर्माण को देखने वाला कोई अधिकारी नहीं है। कार्य मे देरी, भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मिलीभगत ही इन कार्यों की पहचान हैं। दल्लीराजहरा में अमृत महोत्सव के तहत रेलवे स्टेशन निर्माण में भ्रष्टाचार के बजाय काम में देरी और सुस्त कार्यप्रणाली की जानकारी आई है। स्टेशन के नवीनीकरण का काम रेलवे और ठेकेदार की धीमी गति के कारण तय समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है, जिससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। इसके कारण निर्माण कार्य अब तक अधूरा है और यात्रियों को अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है,

निर्माण कार्य की स्थिति अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बालोद और दल्लीराजहरा स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है, जिसमें 7.66 करोड़ वर्तमान में खर्च होंगे। हालांकि, काम की गति धीमी है और कई कार्य अभी भी अधूरे हैं। निर्माण कार्य के कारण टिकट काउंटर की अस्थायी व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रियों को बारिश में तिरपाल के नीचे खड़े होना पड़ रहा है। पिछले 18 महीने से अधिक समय से काम चल रहा है, लेकिन कई काम पूरे नहीं हो पाए हैं, और नया साल आने के बाद भी काम पूरा होने की संभावना कम है। जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का सीधा आरोप नहीं लगाया गया है, बल्कि सुस्त कार्यप्रणाली को ही देरी का मुख्य कारण बताया गया है।

सही ढंग से हो रहा है काम
कार्य का निर्माण नियमित किया जा रहा है। किसी प्रकार की कोई भ्रष्टाचार का कार्य नही हो रहा है। हम ग्रेड एम 25 यूज कर रहे है। लोहा 16 एमएम और स्लैब में 10 एमएम रॉड उपयोग किये है सीमेंट जेके लक्ष्मी उपयोग किये है।
-शाहनवाज अहमद,
साइट सुपरवाइजर

ठेकेदार से करें बात
हमने कार्य ठेकेदार को सौंप दिया है,आप ठेकेदार के इंजीनियर से बात करें
-प्रसन्ना दास, डिपार्टमेंट इंजीनियर रेलवे

कराएंगे जांच
दल्लीराजहरा में अमृत योजना के तहत हो रहे निर्माण भवन में भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी।
-डीआररम रायपुर,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *