शिक्षक कल्याण संघ ने मंत्री से की शिकायत, बस्तर शिक्षा अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक (शिक्षा) राकेश पांडे के खिलाफ मंत्री से कड़ा आरोप लगाया है। प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने नवा रायपुर में मंत्री केदार कश्यप से भेंट कर अधिकारी की तानाशाही और अमानवीय कार्यशैली की लिखित शिकायत सौंप दी।

संघ ने बताया कि अधिकारी द्वारा शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। शिक्षकों की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग कर वेतन रोका जाना, वार्षिक इंक्रीमेंट स्थगित करना, निलंबन की धमकी देना जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। शिक्षक कार्यालय में “कारण बताओ नोटिस” के जवाब देने आए तो उन्हें अपमानित कर भगा दिया जाता है।

संघ ने मंत्री से सख्त अनुरोध किया है कि ऐसे अधिकारियों को या तो अपनी कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए जाएँ, या फिर अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए। संघ ने चेतावनी भी जारी की है: यदि शीघ्र ही उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *