
जगदलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर में स्वस्थ नारी स्वास्थ्य परिवार अभियान के तहत आज “स्वस्थ मां दिवस” के अवसर पर निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के मार्गदर्शन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधेश्याम भंवर के निर्देश में किया गया।
इस शिविर में बुजुर्ग, गर्भवती माताओं और अन्य उच्च जोखिम वाली माताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें बीपी, शुगर, एचआईवी, सिकलिन जांच, नेत्र जांच के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड और वय वंदन कार्ड बनाए गए और औषधि का वितरण किया गया।
शिविर में कुल 262 लोगों का निःशुल्क जांच एवं उपचार किया गया। इसके अंतर्गत गर्भवती महिला 25, बुखार के मरीज 11, नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण 51, बीपी और शुगर जांच 130, तथा अन्य 122 लोगों का परीक्षण एवं उपचार किया गया। साथ ही 7 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
कार्यक्रम में डॉ. राधेश्याम भंवर, डॉ. टी.एस. नाग, डॉ. ए.के. जान, बीपीएम श्रीमती शकुंतला जांघेल, बीईटीओ श्रीमती सुनैना सेटे, मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से डॉक्टर उमेद खान, डॉ. श्रेया अग्रवाल, डॉ. इंदु नेताम, डॉ. यशार्थ महापात्र, डॉ. गीतांजलि नेताम, डॉ. रचना कौड़े सहित फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, सुपरवाइजर, लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सांसद प्रतिनिधि पप्पू चालाकी के उद्बोधन और बीएमओ नानगुर द्वारा आभार प्रकट कर किया गया।