रायपुर में नक्सली दंपति गिरफ्तार, शहर में इलाज का बहाना बनाकर रह रहे थे किराए के मकान में

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा से नक्सली दंपति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पति-पत्नी इलाज का बहाना बनाकर पिछले कई सालों से रायपुर में सक्रिय थे और फर्जी आधार कार्ड के जरिए किराए का मकान लेकर रह रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जग्गू उर्फ रमेश कुरसम (28) और उसकी पत्नी कमला (27) के रूप में हुई है। दोनों बीजापुर के गंगालूर इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि रमेश कुरसम पहले अफसरों के घरों में गार्ड और ड्राइवर के रूप में काम कर चुका है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से अहम दस्तावेज, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है। फिलहाल रमेश को पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि उसकी पत्नी कमला को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस अब शहर में फैले नक्सली नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। दोनों पर रायपुर के डीडी नगर थाने में धारा 17-UNL, 18-UNL, 19-UNL, 20-UNL, 38-UNL, 39-UNL, 40-UNL, 147-BNS, 148-BNS और 61-BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *