उप मुख्यमंत्री सह लोरमी विधायक अरुण साव ने लोरमी विधानसभा के गांवों में लगाई जनचौपाल, लोगों की समस्याओं का किया निराकरण

0 उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी के सात गांवों में विकास कार्यों के लिए 84 लाख रुपए की घोषणा की

0 डिप्टी सीएम साव ने कुर्सी लगाकर लोरमी के ढोलगी, परसवारा, नवाडीह, रहंगी, भारतपुर, चेचानडीह एवं मोहबंधा के ग्रामीणों से किया संवाद

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लगातार दूसरे दिन क्षेत्र के गांव ढोलगी, परसवारा, नवाडीह, रहंगी, भारतपुर, चेचानडीह एवं मोहबंधा में जनचौपाल लगाकर परिवारजनों से सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीर सुना और मौके पर अधिकतर समस्याओं का समाधान किया। शेष आवेदनों के लिए निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं सातों गांव में विकास कार्यों के लिए 84 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री साव ने नवरात्रि के तीसरे दिन विभिन्न गांवों में माता दुर्गा जी की पूजा-अर्चना कर जगत जननी मां दुर्गा से लोरमी विधानसभा के मेरे परिवारजनों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। श्री साव ने गांवों में ग्रामीणों को सरकार के 20 महीने में किए गए विकास कार्यों का हिसाब दिया। वहीं आगामी समय में भी अनवरत विकास कार्य तेज गति से करने का वादा किया।

श्री साव ने ग्रामीणों की बताया कि, तुलसाघाट से लपटी तक 2.63 करोड़ कार्य पूर्ण किया, परसवाड़ा से नारायणपुर तक दो करोड़ 5 लाख रुपए सड़क प्रगतिरत है। और परसवाड़ा, गुनापुर से लपटी से तक 11.39 करोड़ रुपए के सड़क की स्वीकृति हुई है। इस तरह तीनों सड़क 16 करोड़ रुपए सड़क के लिए दिया है। और सातों गांवों में करोड़ों का सड़क बना है।

डिप्टी डीएम अरुण ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, आदिवासी समाज के बेटा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक-एक गारंटी को पूरा कर रहे हैं। गांवों में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण चल रहा है। जबकि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ में योजना को बंद कर दिया था। प्रदेश की मतों बहनों को हर महीने एक हजार रुपए खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है। अभी तक खाते में 20 किस्त जारी की जा चुकी है। वहीं किसानों को दो साल का पुराना बोनस का दिया और देश में सबसे अधिक 3100 रुपए में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है।

विकास कार्यों की घोषणा

1.ढोलगी में गौरा-गौरी चौरा में शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए एवं आश्रित गांव गुनापुर में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 4 लाख रुपए की घोषणा की।

2.परसवारा में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख, स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 4 लाख एवं दुर्गा मंच निर्माण के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की।

3.नवाडीह में प्राथमिक शाला लपटी में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, नवाडीह में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए और गौरी-गौरा मंच बनाने 5 लाख रुपए की घोषणा की।

4. लोरमी विधानसभा के ग्राम पंचायत रहंगी मे रामायण मंच शेड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए, समुदायिक भवन के लिए भी 7 लाख रुपए की घोषणा की। और लाखासार गांव के लिए दो सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपए घोषणा की।

5.ग्राम भारतपुर में गांव में गणेश मंच निर्माण तीन लाख रुपए और नवधा रामायण मंच के लिए पांच लाख रुपए की घोषणा की।

6.चेचानडीह गांव में मां महामाया मंदिर के पास सामुदायिक भवन के लिए सात लाख रुपए घोषणा की।

7.ग्राम मोहबंधा में सीसी रोड के लिए 7 लाख रुपए की घोषणा की।

जन चौपाल में जिला पंचायत सदस्य रत्ना संजय काठले, जिला पंचायत सदस्य समुंद सिंदराम , जिला पंचायत सदस्य शांति भास्कर, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह , जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, धनीराम यादव, रवि शुक्ला, रामावतार राजपूत, महाजन जायसवाल, दिनश साहू, जनपद सभापति आदित्य ध्रुव,मंडल अध्यक्ष  सुशील यादव, दिनेश कश्यप, राजेंद्र साहू, लेखराज सिंह ठाकुर, दिनेश साहू, विनय साहू, घनशु राजपूत, ढोलगी सरपंच रोहित कुमार गंधर्व, उप सरपंच अश्वनी ध्रुव, रमेश गंधर्व, हीरा लाल ध्रुव,मोहबंधा सरपंच मिथलेश ध्रुव, रहंगी सरपंच सुखमनी भगवान पोर्ते, उप सरपंच संध्या भोलाराम साहू , सरपंच प्रतिनिधि भगवान पोर्ते ,लपटी सरपंच सुशीला यादव, उप सरपंच मन हरण राजपूत,परसवारा सरपंच अनुपा खुसरो, सरपंच प्रतिनिधि सुमन खुसरो, उप सरपंच यशोदा ध्रुव, पंच गण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *