भाजपा कार्यकर्ताओं सहित 13 लोगों किया रक्तदान

0 भाजपा मना रही है सेवा पखवाड़ा, पश्चिम नगर मण्डल ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

0 सेवा पखवाड़ा में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता दे रहे प्रत्यक्ष योगदान – भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज शनिवार को भाजपा जगदलपुर पश्चिम मण्डल ने महारानी जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जगदलपुर पश्चिम मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा सहित 13 लोगों ने रक्तदान किया।

भाजपा के 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा में प्रतिदिन सेवा कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न हो रहे हैं। महारानी जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में संजय चंद्राकर, ब्रिजेश शर्मा,अविनाश सिंह गौतम, विनोद पाण्डेय, करमजीत कौर, बलीराम बघेल, नीलेश सिंह, राज दुर्गा, सौरभ मोटवानी, अजय सेठिया, राजेश मांझी, मनीष तिवारी ने रक्तदान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सेवा पखवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता आमजनों को जोड़कर सेवा कार्यों को सफल रुप दे रहे हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा में अपना प्रत्यक्ष योगदान दे रहा है।

भाजपा के रक्तदान शिविर में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, महापौर संजय पाण्डेय, नरसिंह राव, राजेंद्र बाजपेयी, संग्राम सिंह राणा, मनोहर दत्त तिवारी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा,शशिनाथ पाठक,योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता,अतुल सिम्हा, लक्ष्मी कश्यप, गायत्री कश्यप, माया रानी बरई, ममता राणा, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी,पूनम सिन्हा, पारुल बोथरा, नेहा ध्रुव, श्वेता बघेल,उमा मिश्रा, विभा सिंह, गोपाल उमरवैश्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *