
जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने हाल ही में चंडीगढ़ के पास पंचकूला स्थित ऐतिहासिक माता मनसा देवी मंदिर का दर्शन किया। मंदिर में पूजा-अर्चना कर सांसद महेश कश्यप ने देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मंदिर 1811–1815 में मनीमाजरा के महाराजा गोपाल सिंह द्वारा बनवाया गया था और देवी सती के मस्तिष्क गिरने की स्थान पर स्थित 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।
मंदिर दर्शन के बाद सांसद महेश कश्यप ने हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल कुमार शर्मा और संसद की स्थायी समिति (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय) के वरिष्ठ सदस्य जगदंबिका पाल से सौहार्दपूर्ण भेंट की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक, पर्यावरणीय और विकास संबंधी मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ऐसे दौरे पारस्परिक संबंध मजबूत करने और क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर साझा दृष्टिकोण बनाने में मददगार होते हैं।