मणिपुर में उग्रवादी हमले में शहीद बस्तर के वीर सपूत रंजीत कश्यप को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव की श्रद्धांजलि

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मणिपुर में उग्रवादी हमले में छत्तीसगढ़ के जवान रंजीत कश्यप की शहादत पर गहन दु:ख व्यक्त करते हुए अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। विदित रहे, मणिपुर के इस उग्रवादी हमले में शहीद हुए जवान रंजीत कश्यप बालेंगा (बस्तर) की माटी के वीर सपूत थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने रंजीत कश्यप की शहादत को देश के लिए अविस्मरणीय बलिदान बताते हुए अपने शोक संदेश में माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर उनके शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *