न्यूड पार्टी मामला मंत्री के करीबी और रसूखदारो को बचाने जांच में लीपापोती का प्रयास – धनंजय सिंह

0 न्यूड पार्टी के लिए पंजीयन कराये लोगों के नाम और आयोजन में शामिल रसूखदारों के नाम सार्वजनिक हो

रायपुर। भाजपा सरकार पर न्यूड पार्टी मामले में मंत्री के करीबी और रसूखदार लोगों को बचाने लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि न्यूड पार्टी मामले में मंत्री के करीबी और कई रसूखदार लोगों की संलिप्तता की चर्चा है। जिसे बचाने के लिए भाजपा सरकार न्यूड पार्टी मामले की जांच में कोताही बरत रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद अश्लील पार्टी ड्रग पार्टी रेवे पार्टी जैसे आयोजन हो रहे हैं, इससे छत्तीसगढ़ की संस्कृति नष्ट हो रही है अश्लीलता फैल रही है। युवा वर्ग अधिक भ्रमित हो रहा है सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि न्यूड पार्टी मामले में भाजपा सरकार आखिर रसूखदार लोगों को क्यों बचा रही है? न्यूड पार्टी के लिए पंजीयन कराये लोगों का नाम सार्वजनिक होना चाहिए। ताकि उनके परिजन दोस्त यार रिश्तेदार समाज में इन लोगों के चरित्र का पर्दाफाश हो सके। मंत्री के करीबी और रसूखदार लोगों का भी नाम जनता जानना चाहती है जो सत्ता एवं मनी पावर का उपयोग कर इस प्रकार से अश्लीलता फैलाने में लगे हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून नाम की चीज नहीं है कानून का भय समाप्त हो गया है अपराधी सोच के लोग कानून को ठेका दिखाते हुए अपनी पहुंचे और पैसा का उपयोग करके अश्लीलता फैलाने में लगे हुए हैं और सरकार में बैठे हुए लोग उन्हें बचाने के लिए जांच को प्रभावित कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी मांग करती है की न्यूड पार्टी मामले में शामिल सभी लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *