बीजापुर। जिला बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत FOB काउरगुट्टा के जंगलों में कोबरा 208 बटालियन ने सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान माओवादियों द्वारा छिपाए गए हथियारों, विस्फोटक सामग्री और रसद के एक बड़े डंप का पता लगाया गया।
माओवादियों ने ग्राम कंचाल के जंगलों में गड्ढों और पेड़ों की खोह में इस सामग्री को छिपाकर रखा था। सुरक्षा बलों का मानना है कि यह सामग्री किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए जमा की गई थी, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।
बरामद सामग्री में शामिल हैं:
-
बीजीएल लांचर और मजल लोडिंग बंदूक
-
बीजीएल सेल और बैरल पाइप
-
बैटरी, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और डायरेक्शनल माइंस
-
पिठ्ठू बैग, बीजीएल पोच
-
माओवादी वर्दी, केरिपु पैटर्न की कॉम्बैट ड्रेस, बेल्ट और बेडशीट
-
माओवादी साहित्य और पटाखे
-
राशन सामग्री
सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की इस साजिश को विफल कर दिया गया। यह बरामदगी क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।