सृष्टि सेवा संकल्प को वन विभाग द्वारा मिला विशेष प्रशिक्षण

रायपुर। सृष्टि सेवा संकल्प, रायपुर इकाई के कार्यकर्ताओं को राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। संस्थान निदेशक के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण आर.के. पाटले (अनुसंधान सहायक) एवं डॉ. संगीता श्रीवास्तव (बॉटनिस्ट, वन औषधि पादप बोर्ड) ने दिनांक 13 सितंबर 2025 को दिया। इस अवसर पर महेश देवांगन ने भी सहयोग किया।

सृष्टि सेवा संकल्प संस्था प्राकृतिक संरक्षण, वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण तथा ईंधन की बचत जैसे विषयों पर कार्य कर रही है। संस्था की नीमा गुप्ता ने पूर्व में वन विभाग से वृक्षों के संबंध में प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का निवेदन किया था, जिसके अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संस्थान का उद्देश्य विद्यालयों में संपर्क कर विद्यार्थियों के बीच प्रकृति संरक्षण की भावना जागृत करना है। संस्था का मानना है कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उचित प्रशिक्षण के माध्यम से वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं।

वन विभाग ने संस्था को आश्वासन दिया कि वह आगे भी संस्था के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण उपलब्ध कराता रहेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नीमा गुप्ता, यशेंद्र गुप्ता, ममता मंडावी, वालिका साहू, दीपाली निगम, जय कुमार गायकवाड़, नितिन सचदेवा, अभिमन्यु, शेखर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *