CM साय ने GST 2.0 को बताया गेम-चेंजर, बोले- मोदी जी ने Good and Simple Tax से देश को चौथे स्थान पर पहुंचाया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में GST 2.0 को लेकर एक जोरदार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनके साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी मौजूद रहे। सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की जमकर तारीफ की और कहा कि GST अब Good and Simple Tax बन चुका है, जो देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

मोदी जी ने वादा किया, पूरा किया

सीएम साय ने अपने संबोधन में कहा नरेंद्र मोदी जैसे दूरदर्शी प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश के लिए सौभाग्य है। 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था अस्थिर थी, लेकिन मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में भारत को आर्थिक क्षेत्र में 10वें स्थान से 5वें स्थान पर ला खड़ा किया। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने देश को चौथे स्थान पर पहुंचाया और अब GST 2.0 के साथ भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं।

GST 2.0: चार से दो स्लैब, हर परिवार को 50,000 की बचत

सीएम साय ने GST 2.0 को ऐतिहासिक सुधार बताते हुए कहा 2017 में GST लागू कर पीएम मोदी ने उद्योग-व्यापार को आसान बनाया और किसानों को बड़ा लाभ पहुंचाया। पहले चार स्लैब थे, लेकिन अब इसे दो स्लैब में समेटकर और सरल कर दिया गया है। 2025 के स्वतंत्रता दिवस पर GST रिफॉर्म का वादा किया गया था और मात्र 20 दिनों में मोदी जी ने इसे हकीकत में बदल दिया।

इस रिफॉर्म से दैनिक उपयोग की वस्तुएं, कपड़े, जीवन बीमा, और ऑटोमोबाइल सस्ते होंगे। सीएम ने दावा किया कि इससे प्रत्येक परिवार को 50,000 रुपये की बचत होगी।

किसानों और छत्तीसगढ़ को बड़ा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा खाद को 5% GST स्लैब में लाया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों को भारी राहत मिलेगी। देश में हर साल 9 लाख ट्रैक्टर बिकते हैं, जिससे 6,000 करोड़ रुपये का लाभ होगा। लघु वनोपज की प्रोसेसिंग मशीनों पर भी GST रियायत से छत्तीसगढ़ को विशेष फायदा होगा।

GST अब Good and Simple Tax

सीएम साय ने जोर देकर कहा GST 2.0 से न केवल व्यापार और उद्योग को बल मिलेगा, बल्कि हर सेक्टर में कीमतें कम होंगी। यह रिफॉर्म छत्तीसगढ़ और पूरे देश के लिए वरदान साबित होगा। पीएम मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं। GST का मतलब अब Good and Simple Tax है, जो भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर है।

छत्तीसगढ़ में उत्साह, देश में नई उम्मीद

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस ने न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि पूरे देश में GST 2.0 को लेकर उत्साह पैदा किया है। सीएम साय ने इसे “मोदी जी का मास्टरस्ट्रोक” करार देते हुए कहा कि यह सुधार भारत को वैश्विक आर्थिक मंच पर और मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *