
रायपुर। प्रदेश के जनप्रिय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कोरबा में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित मंत्रिमंडल के सदस्यगण, सांसदगण एवं प्राधिकरण के सदस्यगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी शामिल हुए और अपने विचार साझा किए।
बैठक में आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई। साथ ही रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आजीविका के अवसरों को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार की गई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि आदिवासी समाज का वास्तविक उत्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पर्याप्त रोजगार अवसरों की उपलब्धता से ही संभव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे। विशेषकर युवाओं को सरकारी सेवाओं के साथ-साथ निजी क्षेत्र में भी रोजगार उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदिवासी समाज की प्रगति राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, सांसदगण, प्राधिकरण के सदस्यगण तथा अधिकारी–कर्मचारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।