
बीजापुर। जिले में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। DRG बीजापुर, थाना बासागुड़ा, कोबरा 210 और केरिपु 229 की संयुक्त कार्रवाई में कुल 5 लाख रुपए के इनामी सहित 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 3 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
7 सितंबर 2025 को पुतकेल–पोलमपल्ली इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक, बिजली का तार, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, बैटरी, जमीन खोदने के औजार और प्रतिबंधित माओवादी संगठन की शासन विरोधी प्रचार सामग्री जब्त की गई।
गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान इस प्रकार हुई है
-
हेमला भारती ऊर्फ जोगी (प्लाटून नंबर 10 पार्टी सदस्य), निवासी गोडिनगटटापारा, थाना बासागुड़ा, ईनाम – ₹2 लाख।
-
जोगी मिडियम (पीएलजीए सदस्य), निवासी गेडिनगटटापारा, थाना बासागुड़ा, ईनाम – ₹1 लाख।
-
देवा हेमला (पीएलजीए सदस्य), निवासी गोडिनगटटापारा, थाना बासागुड़ा, ईनाम – ₹1 लाख।
-
डोडी हीरे ऊर्फ शांति (जगरगुंडा-बासागुड़ा एलओएस सदस्य), निवासी गुण्डम, थाना तर्रेम, ईनाम – ₹1 लाख।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना बासागुड़ा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया।