रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर नेताजी सुभाष स्टेडियम में तीजा-पोरा तिहार का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर भूपेश बघेल अपने परिवार के साथ शामिल हुए, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया और पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भूपेश बघेल ने सभी बहनों को तीजा-पोरा तिहार के लिए आमंत्रित किया और हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मिट्टी के बैलों और भगवान शिव की पूजा की तथा झूला झूलते हुए उत्सव का आनंद लिया।
इसके साथ ही, भूपेश बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।