बालोद में भाजपा युवा मोर्चा नेता अनिकेत देशलहरे ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का किया स्वागत

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद प्रवास के दौरान जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा नेता अनिकेत देशलहरे ने उन्हें फूलों का हार पहनाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि यशवंत जैन को हाल ही में भाजपा की प्रदेश इकाई का महामंत्री नियुक्त किया गया है। उन्हें बालोद जिले में संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले जैन, पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। युवाओं के बीच पार्टी की विचारधारा को फैलाने और संगठन को मजबूत करने में उनका अहम योगदान रहा है।

कार्यक्रम में अनिकेत देशलहरे ने कहा कि यशवंत जैन का प्रदेश महामंत्री बनना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है। यह अवसर बालोद जिले में पार्टी की एकजुटता और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *