कैट छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश कार्यालय का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ चैप्टर का नया प्रदेश कार्यालय आज पंडरी बस स्टैंड स्थित पगरिया कॉम्प्लेक्स, रोटरी क्लब परिसर में हवन-पूजन के साथ विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। साज-सज्जा पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही कैट का संपूर्ण कार्यालय यहां शिफ्ट होगा। कार्यक्रम में पदाधिकारियों और व्यापारियों ने संगठन की निरंतर प्रगति और नए कार्यालय के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने कहा कि यह नया कार्यालय केवल ईंट-पत्थरों का भवन नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों की एकता, संघर्ष और सफलता का प्रतीक है। यह परिसर व्यापारी समाज के लिए मार्गदर्शन, सहयोग और सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। यहां से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, नीतिगत चर्चाएं और सामाजिक-आर्थिक उत्थान के ठोस प्रयास किए जाएंगे। यह कार्यालय ‘सशक्तिकरण का केंद्र’ होगा, जहां से व्यापारी वर्ग की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी।

हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया और कार्यक्रम का समापन सामूहिक शुभकामनाओं और नए संकल्पों के साथ हुआ।

इस मौके पर कैट, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट कैट एवं उद्योग कैट के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानंद जैन, सुरिन्दर सिंह, कैलाश खेमानी, अवनीत सिंह, राकेश ओचवानी, कन्हैया गुप्ता, राम मंधान, शंकर बजाज, मधु अरोरा, प्रेरणा भट्ट, रतनदीप सिंह, विजय पटेल, नागेंद्र तिवारी, विजय जैन, सतीश श्रीवास्तव, मोहन वर्ल्यानी, राजेंद्र खटवानी, विक्रांत राठौर, शैलेन्द्र शुक्ला, रौनक पटेल, अमित गुप्ता, तजिंदर सिंह, सर्वेश दौलतानी, गिरीश पटेल, बीएस परिहार, मितेष पटेल, लोकेश सोढ़ा, त्रिलोचन साहू, रोहित पटेल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *